नन्हे हाथों से नाप लें दुनिया की दूरी :आइये खेल खेल में सीखें मैप बनाना ।

मैप क्या है ?


मैप के द्वारा विभिन्न जगहों, क्षेत्रों आदि को चित्रों, स्केच या रेखाचित्रों के जरिये दर्शाया जाता है। आसान शब्दों में बताएं तो मैप किसी कागज या कंप्यूटर स्क्रीन पर बनाई गई ऐसी पिक्चर हो सकती है, जो किसी स्थान, उसकी बनावट और आकार के बारे में जानकारी देती है। इस छोटी सी पिक्चर या रेखाचित्र से हमें एक बार में कई
जानकारियां मिल जाती हैं। इसकी मदद से देश-दुनिया शहर के आकार, यहां की सड़कों आदि के बारे में मालूम होता है।

कैसे-कैसे मैप :-


मैप कई प्रकार के होते हैं और कई प्रकार की जानकारियां देने के लिए अलग-अलग मैप बनाये जा सकते है। वैसे सबसे ज्यादा भौगोलिक (ज्योग्राफिकल) मैप की बात की जाती है। इसमें रोड मैप, रेल नेटवर्क को दर्शाने के लिए मैप का ज्यादा प्रयोग होता है। इसके अलावा मौसम की जानकारी देने के लिए भी मैप का प्रयोग किया जाता है। कभी तुमने भी इसे टीवी पर देखा होगा। देश व दुनिया के मैप भी होते है। अपने शहर के रोड मैप की मदद से तुम आसानी से पता लगा सकते हो कि तुम्हारा स्कूल या घर कहां पर है।

आओ एक मैप बनाएं :-


मान लीजिये आज तुम्हारी ज्योग्राफी की क्लास है |और टीचर ने तुम्हें अपने देश और शहर का एक मैप बनाने को कहा है। इस काम के लिए तुम्हारे पास सिर्फ एक प्लेन पेपर या कॉपी, पेंसिल, रबर, स्केल, कलर पैन और एक मैप बुक होनी चाहिए। सबसे पहले मैप बुक से भारत और अपने शहर के मानचित्र को देखें। इसके आकार, रेखाओं को अच्छी तरह देख लें।

अब एक प्लेन पेपर पर पेंसिल से सबसे पहले भारत का नक्शा स्केच करने की कोशिश करो। घबराओे नहीं, अगर सही नहीं बना तो रबर से मिटा कर फिर कोशिश करते रहो। आउटलाइन खींचने के बाद अच्छा होगा यदि तुम भारत के राज्यों को भी स्केच करो। इसमें तुम अलग-अलग कलर भी भर सकते हो या फिर सिर्फ बाउंड्री को कलर कर सकते हो।

 इसे पेपर के एक कोने में बनाओ और एक छोटा कोना सिटी मैप बनाने के लिए छोड़ दो। अब ऐसे ही पेपर के एक छोटे कोने में अपने शहर के मानचित्र को तैयार करने का प्रयास करो। अगर तुम एक सिटी रोड मैप बनाते हो तो और अच्छा होगा। रोड मैप बनाना थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन कोशिश करोगे तो एक सुन्दर मैप तैयार हो जाएगा। या फिर तुम सिर्फ एक सिटी मैप बनाकर उसे कलर करो और देश के मानचित्र के साथ अलग से दिखाओ। इसी तरह तुम किसी भी राज्य या देश का नक्शा बना सकते हो।

इस प्रोजेक्ट का लाभ :-


यह एक छोटी और एक आसान एक्टिविटी है, लेकिन बड़े काम की है। तुम्हें यह एक्टिविटी भी जरूर करनी चाहिए। इस काम से तुम्हें देश और दुनिया के बारे कई जानकारियां मिलती हैं। रेल और रोड नेटवर्क के बारे में पता चलता है। देश की किन जगहों पर पहाड़ और नदियां हैं आदि की जानकारी मिलती है। जब हम कई दूसरे शहर या देशों में घूमने जाते हैं तो ऐसे मैप हमारे बहुत काम आ सकते हैं। और आगे चलकर भी कहीं न कहीं तुम्हें इस मैप मेकिंग एक्टिविटी का फायदा जरूर होगा। इसलिए इस प्रोजेक्ट को भी मन लगाकर करो।

नन्हे हाथों से नाप लें दुनिया की दूरी :आइये खेल खेल में सीखें मैप बनाना । Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Editor