आओ मिलकर पेड़ लगायें....हिंदी बाल कविता क्या आपने भी याद किया ?

आओ मिलकर पेड़ लगाएं
  आओ मिलकर पेड़  लगायें।
हरा भरा ये देश बनाएं।।
वातावरण को स्वच्छ बनाकर।
इस जीवन को स्वस्थ बनायें।।

पेड़ न कोई कटने पायें।
जंगल अब न घटने पायें।।
मिलकर हम सब कसम ये खाएं।
आओ मिलकर पेड़ लगायें।।

पेड़ हैं देते प.ाणवायु।
जीवन इनसे हो दीघार्यु।।
खुद समझे औरों को बतायें।
आओ मिलकर पेड़ लगायें।।

हर इक का ये फर्ज है बनता।
कम से कम इक पेड़ लगाये।।
पल पल बढ़ते प.दूषण पर।
आओ मिलकर रोक लगाये।।

आओ मिलकर पेड़ लगायें।
हरा भरा ये देश बनाएं।।
– सुरेन्द्र शर्मा

आओ मिलकर पेड़ लगायें....हिंदी बाल कविता क्या आपने भी याद किया ? Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Auditor